पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
आलमबाग पुलिस द्वारा चेन छिनैती की घटना का सफल अनावरण,
अभियुक्त गिरफ्तार* दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना का 07 दिन में खुलासा
अभियुक्त के कब्जे से दो घटनाओं से संबंधित चेन के टुकड़े व स्कूटी बरामद
सर्विलांस व पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता
अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी, पूर्व में भी दर्ज है आपराधिक इतिहास
पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रान्त वीर के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) जितेन्द्र दुबे तथा सहायक पुलिस आयुक्त, कैण्ट अभय प्रताप मल्ल के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक राम बाबू सिंह, थाना आलमबाग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम मध्य जोन द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 09.04.2026 को ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही एक महिला के साथ दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास हुई चेन छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त को दिनांक 16.04.2026 को समय 03:20 बजे प्रातः टुनटुनिया फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से घटना से सम्बन्धित पीली धातु की चेन का टुकड़ा वजनी करीब 2 ग्राम तथा घटना में प्रयोग की गयी स्कूटी बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से थाना नाका पर पंजीकृत मु0अ0सं0 56/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित पीली धातु की चेन का टुकड़ा वजनी 05 ग्राम बरामद किया गया है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना नाका को सूचित किया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना आलमबाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 49/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
02-घटना का विवरण-*
वादिनी श्रीमती नैला कुरील द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 09.04.2026 को वह ऑटो रिक्शा से आलमबाग की ओर जा रही थीं। दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति ऑटो से उतरा और झपट्टा मारकर उनके गले से पीली धातु की चेन छीन ली तथा पास में खड़ी स्कूटी से फरार हो गया। घटना के दौरान चेन का आधा हिस्सा टूटकर वादिनी के पास रह गया।
इस संबंध में थाना आलमबाग पर मु0अ0सं0 49/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
03-अपराध कारित करने का तरीका –अभियुक्त एक शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी है, जो त्वरित आर्थिक लाभ के उद्देश्य से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चेन छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता है। घटना के बाद तत्काल वाहन का उपयोग कर फरार हो जाता है।
4-नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-* मोहम्मद कैश पुत्र कमरुद्दीन नि0 पटेल नगर पोस्ट मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोंडा हाल पता- मुस्लिम टोला खजूर वाली मस्जिद के पास गढी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ उम्र लगभग 22 वर्ष
05-अनावरित अभियोग –*
- 49/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ
6-आपराधिक इतिहास -*
- मु0अ0सं0 56/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना नाका कमिश्नरेट लखनऊ
7-बरामदगी का विवरण:*
- मु0अ0सं0 49/2026 से संबंधित पीली धातु की चेन का टुकड़ा (वजन लगभग 02 ग्राम, कीमत लगभग ₹30,000/-)
- मु0अ0सं0 56/2026 से संबंधित पीली धातु की चेन का टुकड़ा (वजन लगभग 05 ग्राम, कीमत लगभग ₹75,000/-)
- घटना में प्रयुक्त नीली रंग की स्कूटी (वाहन संख्या: UP32MA8641)
8-गिरफ्तार करने वाली आलमबाग पुलिस टीमः-*
- प्र0नि0 श्री रामबाबू सिंह थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ, 2. उ0नि0 धीरज यादव थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ 3. उ0नि0 सुनील कुमार मोतला थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ,
- उ0नि0 अभिनन्दन अग्रहरि थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ, 5. हे0का0 रामकृष्ण थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ, 6. का0 मनजीत देशवाल थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ
सर्विलांस टीम – - उ0नि0 अभिनेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल मध्य जोन लखनऊ, 2. हे0का0 आशीष मिश्रा सर्विलांस सेल मध्य जोन लखनऊ, 3. हे0का0 दुर्गेश सिंह सर्विलांस सेल मध्य जोन लखनऊ, 4. हे0का0 अखिलेश कुमार सर्विलांस सेल मध्य जोन लखनऊ 5. का0 बलवन्त कुमार सर्विलांस सेल मध्य जोन लखनऊ 6. का0 जितेश यादव सर्विलांस सेल मध्य जोन लखनऊ