लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए इरशाद उर्फ टेढ़ी और ध्रुव को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी पायल, सफेद धातु के तीन सिक्के और ₹2,980 नकद बरामद।
पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी करने और माल आपस में बांटने की बात कबूली।
थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में हुसैनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता।