स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेशलखनऊ, दिनांक: 10 अप्रैल 2026योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में डिस्ट्रिक्ट योगासना चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आदरणीय एडवोकेट अखिलेश जायसवाल (अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ एवं मुख्य संरक्षक) तथा श्री राजेश कुमार जायसवाल (*ऑक्सीजन मैन*) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद के लगभग 340 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया, जिसमें ग्रीनवे पब्लिक स्कूल, सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, के.सी.एस. पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, एस.के.डी. अकादमी सहित करीब 20 विद्यालयों की सहभागिता रही।परिणामों में सिटी मोंटेसरी स्कूल (राजाजीपुरम शाखा) ने 32 मेडल्स के साथ प्रथम, के.सी.एस. पब्लिक स्कूल, सरोजिनी नगर ने 22 मेडल्स के साथ द्वितीय तथा लखनऊ पब्लिक स्कूल, साउथ सिटी ने 18 मेडल्स के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।संस्था के सचिव डॉ. महेश लाल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष आचार्य सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा राजपूत सहित सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अविनीश पाण्डेय जी का विशेष योगदान रहा।अंत में आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।— योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश


